वेरका मोहाली डेयरी में तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया

पंजाबी

वेरका मोहाली डेयरी में मनाया गया तीज का त्यौहार

मोहाली, देश क्लिक ब्यूरो :

मोहाली डेयरी में आज तीज का त्यौहार बड़े उत्सव,रंगारंग,कार्यक्रम और परंपरा, रीति रिवाजों के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र सिंह शेरगिल की धर्मपत्नी श्रीमती रूबी शेरगिल, प्रबंध निदेशक श्री राहुल गुप्ता की धर्मपत्नी मीतू गुप्ता, महाप्रबंधक श्री विक्रमजीत महल की धर्मपत्नी प्रभजीत कौर महल थी।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रूबी शेरगिल ने कहा कि हमारी पंजाबी संस्कृति में तीज उत्सव का विशेष महत्व है।  इसी उद्देश के साथ आज वेरका मोहाली डेयरी में ये उत्सव मनाया गया।  इस दौरान वेरका मिल्क प्लांट की लेडीज स्टाफ ने गिद्दा और सांस्कृतिक बोलियां प्रस्तुत की और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *