अधिकार संघर्ष पार्टी ने इकबाल सिंह बल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

ट्राईसिटी

चंडीगढ़ : 2 जुलाई 2025ः

अधिकार संघर्ष पार्टी ने इकबाल सिंह बल को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस अवसर पर इकबाल सिंह बल ने मीडिया को अपनी नई नियुक्ति की जानकारी दी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबख्श सिंह शेरगिल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर कौर मनहेड़ा का तहदिल से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा भी किया। इकबाल सिंह बल लंबे समय से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अधिकार संघर्ष पार्टी के हर लक्ष्य को पूरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में निष्ठा से काम करेंगे और पार्टी के उत्थान और उन्नति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *