Punjab English Wednesday, 01 May 2024 🕑
BREAKING
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राजस्व पटवारी 34.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोष में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने हैड मुंशी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को किया संबोधित विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के एसडीओ, आरए को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

ਚੋਣ

More News

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की शुरूआत लालडू से होगी : दुष्यंत गौतम

Updated on Wednesday, February 09, 2022 17:40 PM IST

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पंजाब प्रभारी ने किया चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री जालंधर दौरे में पेश करेंगे नए पंजाब का रोड मैप

लालडू। : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा है कि पंजाब में व्यवस्था परिवर्तन की शुरूआत लालडू से होगी और सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी विकास परियोजनाओं की शुरूआत भी यहीं से करेगी।

दुष्यंत गौतम आज पार्टी प्रत्याशी संजीव खन्ना के समर्थन में लालडू में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालडू पंजाब का पहला शहर है। इसके बावजूद यह विकास के मामले में सबसे पीछे है। गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में विकास का विजन लेकर आगे बढ़ रही है।

इस राज्य की जनता को नए पंजाब का रोड मैप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दुष्यंत गौतम ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब यह समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पंजाब को मौजूदा हालातों में डबल ईंजन सरकार की जरूरत है। इसलिए पंजाब वासियों के बुलावे पर प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं।

इस अवसर पर  बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि लालडू इलाके के गांवों से मिल रहे सहयोग से यह साफ हो गया है कि डेराबस्सी में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। संजीव खन्ना ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में लालडू की समस्याओं के समाधान हेतु रोड मैप पेश किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान सुशील राणा, राजपाल राणा, रविंद्र राणा, प्रदीप कुमार, गुरप्रीत, जॉनी, सतीश जैलदार, भूपिंदर राठौर, बंटी राणा, हुकम सिंह, सुरिंदर काला, ज्ञान सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
X