Punjab English Thursday, 02 May 2024 🕑
BREAKING
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राजस्व पटवारी 34.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोष में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने हैड मुंशी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को किया संबोधित विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के एसडीओ, आरए को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

ਮਨੋਰੰਜਨ

More News

अभिनेत्री रिया उर्फ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या

Updated on Wednesday, December 28, 2022 19:58 PM IST

रांची, 28 दिसंबर (:

 झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई है। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है।

हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।(advt52)

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी।

शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

--आईएएनएस

Have something to say? Post your comment
कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना

: कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना

वल्र्ड म्यूज़िक डे’’ के अवसर पर सजी सुरों की महफ़िल

: वल्र्ड म्यूज़िक डे’’ के अवसर पर सजी सुरों की महफ़िल

प्यार विच पगला से मदमस्त हो जाएंगे श्रोता

: प्यार विच पगला से मदमस्त हो जाएंगे श्रोता

पुलिस ने बॉलीवुड सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, अभिनेत्री-सह-कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

: पुलिस ने बॉलीवुड सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, अभिनेत्री-सह-कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

Salman Khan : मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

राघव चड्ढा, परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ हुए स्पॉट

स्पॉट : राघव चड्ढा, परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ हुए स्पॉट

तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

: तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में की खुदकुशी

: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में की खुदकुशी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR दर्ज

: शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR दर्ज

फैन ने सोनू सूद की 87000 वर्ग फीट की बनायी रंगोली, दुनिया में नया रिकॉर्ड

: फैन ने सोनू सूद की 87000 वर्ग फीट की बनायी रंगोली, दुनिया में नया रिकॉर्ड

X