Punjab English Saturday, 27 April 2024 🕑
BREAKING
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राजस्व पटवारी 34.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोष में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने हैड मुंशी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को किया संबोधित विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के एसडीओ, आरए को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

ਦਿੱਲੀ

More News

केन्द्रीय बजट प्रगतिशील, अग्रणी, समृद्ध और जन - हितैषी है: जयवीर शेरगिल

Updated on Wednesday, February 01, 2023 16:18 PM IST

चंडीगढ़/ नई दिल्ली,

1 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय बजट भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक टर्बो इंजन का काम करेगा, जो युवाओं, करदाताओं, एमएसएमई क्षेत्र, महिलाओं, किसानों व कम आमदन वाले वर्ग सहित अन्य सभी श्रेणियों के लिए बंपर बोनेंजा बजट है। यह बजट अग्रणी है और निवेश में बढ़ोतरी, रोजगार व कारोबार के आसान अवसरों पर फोकस करते हुए, भारत की तरक्की की कहानी को पंख प्रदान करेगा।

भाजपा प्रवक्ता ने बजट को सभी वर्गों के लिए दूरदर्शी, विकासमुखी और लाभदायक बताते हुए कहा है कि बजट 2023 में समाज के सभी लोगों का ध्यान रखा गया है। शेरगिल ने बजट में किए गए कुछ प्रमुख एलानों का जिक्र करते हुए कहा कि इस केन्द्रीय बजट में रेलवे के लिए सबसे ज्यादा बजट रखा गया है, मध्य वर्ग के लोगों हेतु टैक्स स्लेब्स को रिव्यू किया गया है और महिलाओं के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ महिला सम्मान बचत पत्र के नाम से एक नई छोटी बचत योजना का ऐलान किया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को स्टार्टअप स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषि क्षेत्र पर केंद्रित एक्सीलेटर फंड शुरू किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए स्टार्टअप शुरू करने, उन्हें कृषि फंड देने और डिजिटल ट्रेनिंग देने से देश की खेतीबाड़ी में क्रांति आएगी। शेरगिल ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा कृषि क्रेडिट को 20 ट्रिलियन तक बढ़ाने का ऐलान पशुपालन, डेयरी और मछली पालन पर केंद्रित होने के अलावा, केंद्र द्वारा 10 मिलियन किसानों को कुदरती कृषि को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने का कदम कृषि क्षेत्र के कल्याण हेतु किया गया एक बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा ऐलान है।

शेरगिल ने केन्द्रीय बजट 2023 की और तारीफ करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री के भाषण में कृषि के लिए एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को एक खुले स्रोत और खुले मानक के रूप में निर्मित करने की घोषणा कृषि क्षेत्र की प्रगति में एक लंबा रास्ता तय करेगी। जिस संबध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यह किसानों पर केंद्रित समाधानों पर काम करेगा और फार्म इनपुट्स, बाजार की जानकारी तक पहुंच हासिल करने में सुधार करेगा और कृषि उद्योग व स्टार्टअपस के लिए समर्थन देगा।

इस क्रम में, जनकल्याणकारी घोषणाओं के लिए सीतारमण की प्रशंसा करते हुए शेरगिल ने कहा है कि गरीबों को घर मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड्स के आबंटन में 66 प्रतिशत की बढोतरी करने से पिछड़ों को बहुत फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने अगले 3 सालों के दौरान भारत के युवाओं को उद्योगों के लिए नए कोर्सेज में हुनर प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू करने का भी ऐलान किया है।

शेरगिल ने कहा कि कैप्क्स को 33 प्रतिशत बढ़ाने और क्रेडिट स्कीम में बढ़ोतरी, एमएसएमई क्षेत्र में रिफंड के अलावा, उद्योगों के लिए 39000 तक अनुपालनों को कम करना अथवा सरल केवाईसी भी स्वागत योग्य कदम हैं। वास्तव में यह केंद्रीय बजट कमल की सरकार द्वारा पेश किए गए कमाल के बजट से कम नहीं है।

Have something to say? Post your comment
फिनलैंड में शिक्षकों की ट्रेनिंग: एलजी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार

: फिनलैंड में शिक्षकों की ट्रेनिंग: एलजी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार

आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर

: आप की शैली ओबेरॉय बनी दिल्ली की नई मेयर

आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर

: आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को आज मिलेगा नया मेयर

: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को आज मिलेगा नया मेयर

पीएम मोदी का 16 जनवरी को रोड शो : दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

: पीएम मोदी का 16 जनवरी को रोड शो : दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

आबकारी नीति मामला: मनीष सिसोदिया के दफ्तर पहुंची सीबीआई की टीम

: आबकारी नीति मामला: मनीष सिसोदिया के दफ्तर पहुंची सीबीआई की टीम

दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान जबरदस्त हंगामा, आप और भाजपा के पार्षद भिड़े

: दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान जबरदस्त हंगामा, आप और भाजपा के पार्षद भिड़े

कंझावला केस : अंजलि के परिवार ने की आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

: कंझावला केस : अंजलि के परिवार ने की आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

हेड कांस्टेबल ने खुद को लगाई आग, पीसीआर कर्मियों ने बचाया

: हेड कांस्टेबल ने खुद को लगाई आग, पीसीआर कर्मियों ने बचाया

भारी सुरक्षा के बीच अंजलि का अंतिम संस्कार किया गया

: भारी सुरक्षा के बीच अंजलि का अंतिम संस्कार किया गया

X