राजकीय उच्च विद्यालय 4-8 मरला में कंप्यूटर लैब का उद्धाटन किया डीसी ने
गुरूग्राम, 16 फरवरी। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि आधुनिक शिक्षा ग्रहण करके ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों को कुशल बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा भी दी जानी चाहिए।
डीसी निशांत कुमार यादव आज गुरूग्राम शहर के राजकीय उच्च विद्यालय 4-8 मरला में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करने के पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों को व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान दिया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से स्कूलों में प्रयोगशालाएं स्थापित की जाती हैं। जिससे कि बच्चे अपने सामने प्रयोग होता हुआ देख सकें। डीसी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब में बच्चों से कंप्यूटर की तकनीकी प्रणाली के बारे में बात की और उनको इस विषय से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस कंप्यूटर लैब की स्थापना में ऑक्सेन पार्टनर्स प्रा. लि. व ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया संस्था ने योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर ऑक्सेन कंपनी के सीईओ अनिल पूनिया, ह्यïूमन पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के निदेशक संजीव भट्टï, प्रोग्राम मैनेजर सुमित्रा यादव, सुमेर सिंह, सुमन व विद्यालय के प्राचार्य हरीश यादव सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।