Punjab English Tuesday, 30 April 2024 🕑
BREAKING
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राजस्व पटवारी 34.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोष में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने हैड मुंशी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को किया संबोधित विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के एसडीओ, आरए को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

ਪੰਜਾਬ

More News

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

Updated on Sunday, March 31, 2024 20:36 PM IST

 

.....केजरीवाल शेर हैं, देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे- सुनीता केजरीवाल

....दिल्लीवालों ने बुलंद आवाज में कहा, सीएम केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया, उनको इस्तीफा नहीं देना चाहिए

....इन्होंने फर्जी केस कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया, ये खुद को क्या समझ रहे हैं?- भगवंत मान

.....ये लोग अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे- भगवंत मान

.....इनको लगता है कि डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, हम डरने, झुकने और टूटने वाले नहीं- भगवंत मान

....भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, देश को नफरत की आंधी में झोंकना चाहते हैं- भगवंत मान

.....भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोल रहे हैं, लेकिन इस बार इनके झूठ और जुमले पर यकीन मत करना- भगवंत मान

.......अरविंदर केजरीवाल ने जेल से चिट्ठी लिख 140 करोड़ देशवासियों को दी छह गारंटियां


नई दिल्ली/चंडीगढ़, 31 मार्च 2024

दिल्ली के जिस रामलीला मैदान से एक दशक पहले अरविंद केजरीवाल ने देश में एक नई राजनीति की शुरूआत की, रविवार को उसी मैदान से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने 140 करोड़ भारतवासियों से मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि देश के अंदर यह तानाशाही नहीं चलने देंगे। हम सभी एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। वो देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। इस दौरान रामलीला मैदान में उमड़े जन सैलाब ने सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होने का भरोसा दिया और बुलंद आवाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया की महारैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता से पूछा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री जी ने सही किया? क्या आप सब मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं। ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं। इन्हें इस्तीफा देना चाहिए, क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? इस पर पूरा रामलीला मैदान से एक ही आवाज आई कि केजरीवाल जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। जनता का समर्थन मिलने से उत्साहित सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्होंने केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं, ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। केजरीवाल देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। जिस बहादुरी और साहस केजरीवाल जी देश के लिए लड़ रहे हैं। यह देखकर कई बार मुझे लगता है कि आजादी की लड़ाई में वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। भगवान ने इस जन्म में भी केजरीवाल जी को शायद भारत मां के लिए संघर्ष करने को भेजा है।

अरविंदर केजरीवाल ने जेल से चिट्ठी लिख 140 करोड़ देशवासियों को दी छह गारंटियां 

पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा। 

दूसरा- पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे। 

तीसरा- हर गांव- हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। अगर गरीबों और अमीरों के बच्चों को अच्छी और एक समान शिक्षा मिलेगी।

चौथा- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे। 

पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी निर्धारित करके उनके फसलों के पूरे दाम दिलवाएंगे। 

छठां- दिल्ली के लोगों ने 75 साल से अन्याय सहा है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं। उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है। यह अन्याय हम समाप्त करेंगे। दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।


पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको यह लगता है कि ये डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है। हम इनसे डरने-झुकने और टूटने वाले नहीं हैं। यह आजादी हमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा, चंद्रशेखर जैसे हजारों युवाओं ने अपनी जवानी में गले में फांसी के रस्से लटका कर दी है। ये किसी को भी जेल में डाल दे रहे हैं। स्कूल-अस्पताल बनाने वाले को अंदर कर दे रहे हैं। कांग्रेस के खाते फ्री कर दिए। क्या ये ऐसे लोकसभा चुनाव जीत लेंगे? ये लोग अपने आप को समझ क्या रहे हैं। इन्होने फर्जी केस करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरन को अंदर कर दिया। किसी के घर ईडी भेज दे रहे हैं। किसी घर छीन ले रहे हैं। क्या ये लोग इन घरों के मालिक हैं। इन घर की मालिक देश की 140 करोड़ जनता है। किसी को कोई पता नहीं कि जनता को किसे सत्ता तक पहुंचाना है। ये लोग गलतफहमी में हैं। 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। देश को नफरत की आंधी में लेकर जा रहे हैं। ये सीएए लेकर जब आए तब मैं संसद में सांसद था। उस दौरान मैंने मात्र 20 सेकेंट में कहा था ‘‘लंबे सफर को मीलों में बंट बांटिए, कौन को कबिलों में मत बांटिए, एक बहता हुआ दरिया है मेरा भारत देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। आज देश में लाखों अरविंद केजरीवाल पैदा हो चुके हैं, उनको किस जेल में कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक एक व्यक्ति का नहीं, एक सोच का नाम है। 

पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि पूरा इंडिया आज इकट्ठा है। इंडिया गठबंधन की यह एकजुटा देखकर भाजपा के पसीने छूट रहे हैं। ये नहीं चाहते हैं कि हम सब इकट्ठे बैठें। मैं पूरे देश की जनता से इकट्ठा होने का आह्वान करता हूं। आओ इनख भ्रष्टाचारियों को कह दो कि जितने मर्जी पैसे, हीरे, मोती इकट्ठे कर लो, मगर ख्याल इतना रहे कि कफन की जेब नहीं होती है। देश को लूट लो, लेकिन यह पैसा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। मेरी अपील है कि गरीबों की बद्दुआएं मत लो। भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोलते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा वाले जनता के पास नए-नए जुमले लेकर आएंगे। लेकिन इनके जुमले पर यकीन मत करना।

Have something to say? Post your comment
विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

: विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सेहत विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी

: तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सेहत विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी

आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान

: आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान

तरन तारन में महिला की मारपीट और उसे अर्ध-नग्न करके गली में जबरन घुमाने के दोष में एक महिला सहित चार दोषी गिरफ़्तार

: तरन तारन में महिला की मारपीट और उसे अर्ध-नग्न करके गली में जबरन घुमाने के दोष में एक महिला सहित चार दोषी गिरफ़्तार

मोहाली प्रेस क्लब की गवर्निंग बाडी द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन

: मोहाली प्रेस क्लब की गवर्निंग बाडी द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन

50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून की विशेष छुट्टी : सिबिन सी

: पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून की विशेष छुट्टी : सिबिन सी

विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

: विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

: 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

एमपी  प्रणीत कौर ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अमनदीप सिंह का बीजेपी में स्वागत किया

: एमपी प्रणीत कौर ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अमनदीप सिंह का बीजेपी में स्वागत किया

X