आप सरकार आते ही बलबीर सिंह सिद्धू के खिसाफ कसेंगे शिकंजा: कुलवंत सिंह
मोहाली: 20 जनवरी, देश क्लिक ब्योरो
बलबीर सिंह सिद्धू की ज्यादतियों और भ्रष्ट रवैये से तंग आकर मोहाली विधानसभा क्षेत्र की जनता कुलवंत सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।
इसी तरह मोहाली विधानसभा क्षेत्र के नदियाली गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने कुलवंत सिंह के नेतृत्व में आप में शामिल होने की घोषणा की।आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह ने कहा कि बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं।
बलबीर सिंह सिद्धू ने गांवों की शामलात भूमि पर कब्जा कर लिया है अपने भाई को पैसे इकट्ठा करने में व्यस्त रखने के लिए प्रबंधन को अपने रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
बलबीर सिद्धू लोगों के खून-पसीने की कमाई अपनी तिजोरी में भर रहे हैं और बड़े पैमाने पर सरकारी करों की चोरी की जा रही है। कुलवंत सिंह ने स्पष्ट कहा कि आप सरकार के सत्ता में आते ही बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।
इस मौके पर सज्जल सिंह, करमजीत सिंह, चन्नन राम, करनैल सिंह, मान सिंह, रविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, मनोज कुमार, दिलशाद मलिक, अवतार सिंह,भी मौजूद थे।