Punjab English Friday, 26 April 2024 🕑
BREAKING
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल को लुधियाना और जालंधर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सीएम भगवंत मान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू विजीलैंस कर्मचारियों के नाम पर 2,50,000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राजस्व पटवारी 34.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोष में विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने हैड मुंशी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को किया संबोधित विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के एसडीओ, आरए को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

ਹਿਮਾਚਲ

More News

सोलन विधान सभा से प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को विजय पुष्प देकर और जीत के बाद दोबारा आने का वादा कर लौटे  केंद्रीय मंत्री

Updated on Monday, October 31, 2022 11:34 AM IST

सोलन, 31.10 2022/ (विनीत सिंह) 

हिमाचल में जन कल्याण की सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाया भाजपा ने : यादव

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार  और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि  हिमाचल में भाजपा सरकार ने बेहतर कार्य किया है। 100 फीसदी वैक्सीनेशन करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की  जयराम सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदलने के नारे का तात्पर्य यह है कि  हिमाचल प्रदेश में विकास की निरंतरता बनी रही चाहिए। यदि हिमाचल में डबल ईंजन की सरकार होगी तो विकास कार्य और अधिक तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का यह चुनाव देश की राजनीति के लिए अहम है।

इसमें कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य मुकाबला है।  मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।  हिमाचल में बल्क ड्रग्स हब, वंदे मातरम ट्रेन या रेणुका बांध समेत अन्य विकास कार्य केंद्र सरकार ने  दिया है। प्रदेश भाजपा सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

डॉ. राजेश कश्यप आपके वोट के सच्चे हकदार

संकल्प सभा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में डॉ. राजेश कश्यप से थोड़ी सी चूक हो गई थी और वह महज 671 मतों से हार गए थे। इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार पांच वर्षों तक  आपके हर सुख  दुख में साथ रहे। उन्होंने कहा कि यही आपके वोट के इस बार सच्चे हकदार हैं। विधायक न रहते हुए भी, जो सोलन विधान सभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य करवा सकते हैं वह, विधायक बनने पर क्या नहीं करेंगे, इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह 12 नवंबर तक दिन-रात कार्य कर डॉ. राजेश कश्यप को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि आप डॉ. कश्यप की जीत का भरोसा दिलाते हैं तो मैं आज ही इन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार डॉ. कश्यप को 6000 से अधिक मतों से विजयश्री दिलवानी है। डॉ. राजेश कश्यप यहां केंद्र और राज्य सरकार के कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने वायदा किया कि डॉ. कश्यप की जीत के बाद वह दोबारा यहां आना चाहेंगे।

 

सदैव रहूंगा आपके बीच: डॉ. राजेश

कंडाघाट में आयोजित चुनावी जनसभा में डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि वह पहले की भांति सदैव आपके बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से आपके बीच रहे। हर बूथ तक पहुंचे। आगे भी मैं वादा करता हूं कि दिन-रात, जब भी कोई समस्या हो, मुझे बुलाएं तो मैं जनसेवक के नाते आपके साथ खड़ा हूंगा। उन्होंने कहा कि अब जो 10 दिन प्रचार के हैं, उनमें सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और सोलन विस क्षेत्र से भाजपा की जीत को सुनिश्चित करें। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया। चुनावी सभा में पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप, नंद राम कश्यप,कुमारी शीला ,मीरा आनंद,रविंद्र परिहार,संजीव सूद,लोकेश्वर शर्मा,शंकुतला शर्मा,राकेश शर्मा, मनीष सूद, गुरविंदर काला,योगेंद्र,तनु,अभिषेक ठाकुर,और मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
 हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके

: हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके

 ऋषभ पंत को आईसीयू से किया गया प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

: ऋषभ पंत को आईसीयू से किया गया प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

खेलो इंडिया युथ गेम्म, 2022: ट्रायल लुहणु स्पोटर्स काम्प्लेक्स बिलासपुर में

: खेलो इंडिया युथ गेम्म, 2022: ट्रायल लुहणु स्पोटर्स काम्प्लेक्स बिलासपुर में

 राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आज बिलासपुर में हुआ समापन

: राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आज बिलासपुर में हुआ समापन

'दिव्यांग प्रतिभा खोज' प्रतियोगिता में करेगें जिला सोलन के 28 दिव्यांग प्रतिभागी

: 'दिव्यांग प्रतिभा खोज' प्रतियोगिता में करेगें जिला सोलन के 28 दिव्यांग प्रतिभागी

हिमाचल के नए सीएम सुक्खू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी

: हिमाचल के नए सीएम सुक्खू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी

सुक्खू को सीएम बनाने के साथ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद के आरोप को कम करने की कोशिश

: सुक्खू को सीएम बनाने के साथ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद के आरोप को कम करने की कोशिश

 कॉंग्रेस विधान सभा क्षेत्र के सोलन से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की जनसभा का आयोजन

: कॉंग्रेस विधान सभा क्षेत्र के सोलन से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की जनसभा का आयोजन

सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

: सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

एच. आई. वी. के साथ – साथ अब टीबी (क्षय रोग)  जाँच  की शुरुआत

: एच. आई. वी. के साथ – साथ अब टीबी (क्षय रोग)  जाँच  की शुरुआत

X