मोरिंडा 5 मार्च (भटोआ)-
भारतीय किसान यूनियन पंजाब खोसा जिला रोपड़ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मलकीत सिंह सेखों ककराली के नेतृत्व में गांव बूरमाजरा में हुई. इस बैठक में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ़ मोर्चा चंडीगढ़ के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक के संबंध में
जानकारी देते हुए बलाक अध्यक्ष श्री सेखों ने बताया कि बंदी सिंहों की रिहाई, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, बेहबल कलां गोलीकांड और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 सरूप की चोरी के इंसाफ़ के लिए मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ़ मोर्चे में भाग लेने के लिए विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है विभिन्न गांवों के लोग संगठन को इस मोर्चे में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का आश्वासन भी दे रहे हैं .
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा हर वर्ग के मुद्दों को उठाते देख जागरूक लोग संगठन से जुड़ रहे हैं. इसी कड़ी में आज गांव बूरमाजरा में नई इकाई का गठन किया गया जिसमें इकबाल सिंह को इकाई अध्यक्ष, मखन सिंह को महासचिव, दविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, कुलविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष जबकि गुरनाम सिंह, जुझार सिंह, बलवीर सिंह आदि को सदस्य नियुक्त किया गया. इस मौके पर जिला प्रेस सचिव भूपिंदर सिंह डेकवाला, बलाक उपाध्यक्ष लखवीर सिंह दुलची माजरा मौजूद रहे. अंत में जिला प्रेस सचिव भूपिंदर सिंह डेकवाला ने गांव वासीयों का आभार व्यक्त किया।