मोहाली 10 जुलाई
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज, राजपुरा, नजदीक चंडीगढ़ ने आज ईद के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सभी धर्मों की लड़कियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
इंजीनियरिंग, लॉ, फार्मेसी, नर्सिंग, मेनेजमेंट, एग्रीकल्चर, एजुकेशन आदि के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने अलग-अलग थीम पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता का आयोजन आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज के फैकल्टी हिमांशी चौधरी और संदीप कौर की देखरेख में हुआ। तोयबा सदफ (बी. फार्मेसी) को "मेहंदी क्वीन" शीर्षक के साथ पहला, जबकि अमनप्रीत कौर (बीए-एलएलबी) और एकता शुक्ला (बी. फार्मेसी) ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।(MOREPIC2)
छात्रों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को गले लगाया और ईद मुबारक की शुभकामनाएं दीं तथा सेवइयां (खीर), चॉकलेट छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच वितरित की गईं। हिमांशी चौधरी ने कहा कि "हमें उन चीजों का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए जो हमें प्रिय हैं क्योंकि भगवान ने हमें उन सभी चीजों के साथ संपन्न किया है। इस त्योहार को बलिदान के त्योहार, ग्रेटर ईद और प्रमुख त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, ईद उल-अधा चंद्र इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने में मनाया जाता है।