आज पीजीआई में काम करने वाली महिला कोंट्रेक्ट वर्करों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन का गठन किया। यह यूनियन आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन से सबंधित है। गुरदीप कौर को इस यूनियन का प्रधान, सरिता ठाकुर को उप प्रधान, गायत्री को महासचिव, पिंकी को प्रेस सचिव बनाया गया। वहीं, निशा, परमजीत कौर, आदि को एग्जीक्यूटिव मेम्बर चुना गया। मीटिंग में एक्टू के प्रधान कँवलजीत सिंह व सचिव सतीश कुमार ने पहुँच कर सभी महिला कर्मियों को बधाई दी व अगुवा साथियों की भरपूर सराहना की।
इस मौक़े पर पी जी आई में काम करने वाली महिला कर्मियों ने अपनी समस्याएँ सभी से साँझा की। पता चला है कि महिलाओं को कई प्रकार की यातनाएँ झेलनी पड़ रही हैं जिनमें कुछ अधिकारियों द्वारा योन शोषण की शिकायतें भी सामने आयी हैं। महिलाओं को सालों साल रिलीवर पोस्ट पर रखा जाता है जबकि बिना सिनीयोरिटी के कुछ अन्य व्यक्तियों को पक्का कर दिया जाता है।
यूनियन ने इन सभी माँगो को मजबूती के साथ प्रशासन के सामने उठाने का फ़ैसला किया। हर महीने के दूसरे शनिवार को जनरल मीटिंग की जाएगी। वर्करों की माँगों का माँग पत्र जल्द ही प्रशासन के पास भेजा जाएगा। माँगे न माने जाने पर संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा।